RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: नदी के जलस्तर बढ़ने से कुछ गांवों में पानी घुसने की सूचना पर देर रात सिलौंजा गांव पहुंचे डीएम,स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से बात कर जाने हालात।

RKTV NEWS/गया(बिहार )23 अगस्त। झारखंड राज्य के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार की रात हुई भारी बारिश के कारण मुहाने नदी उफान पर है। नदी के जलस्तर में शुक्रवार की दोपहर बाद से अचानक तेजी से बढ़ोतरी के कारण बोधगया प्रखंड के कुछ गांव बाढ़ की चपेट में आ गया। मुहाने नदी का पानी बोधगया के बसाढ़ी, सिलौंजा, बतसपुर, घोंघरिया और मोराटाल गांव में घुस चुका है। जिससे कुछ घरों में पानी आ गया है।
मुहाने नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ गांवों में पानी के घुसने की सूचना मिलने के बाद देर रात डीएम शशांक शुभंकर बोधगया के सिलौंजा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर हालात का आकलन किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को अहम निर्देश दिए।
डीएम देर रात अपने उपस्थिति में सिलौजा नदी पास फसे 02 लोगो को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया गया, दोनों ग्रामीण को पूरी तरह सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा डीएम ने अपर समाहर्ता आपदा को निर्देश दिया है इन गाँव के जरूरतमंदों के बीच पोलोथिन शीट का वितरण करवाये।
इसके अलावा शेरघाटी अनुमण्डल क्षेत्र के मोहनपुर बघलती गांव में बारिश के पानी मे फसे 2 ग्रामीणों एवं 10 की संख्या में मवेशियों को अनुमण्डल पदाधिकारी शेरघाटी के उपस्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
डीएम ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है अपने क्षेत्र में जल स्तर की पूरी निगरानी रखेंगे। नदी क्षेत्र के निचले एरिया में रहने वालों पर पूरी निगरानी रखवाए। यदि जल स्तर में बढ़ोतरी होती है, तो उन्हें किसी उचे स्थान या सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था रखे। जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचन की भी व्यवस्था शुरू करवाने का निर्देश दिए हैं।

Related posts

देवघर:”सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:माधव कालेज का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा माले का इलाका सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेन्टर

rktvnews

चतरा:अदावा जमा निस्तारण हेतु DFS व RBI की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment