RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 574.16 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)31 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 574.16 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, पताही में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान किया। साथ ही अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभुकों को एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने 5642 स्वयं सहायता समूह को 105 करोड़ रुपये का तथा 201 स्वयं सहायता समूह को 2 करोड़ 11 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने अपने उत्पादों एवं कार्यकलापों की मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात् उन्होंने मुजफ्फरपुर-बाईपास के निर्माणाधीन आर.ओ.बी. का निरीक्षण किया। मुजफ्फरपुर बाईपास का निर्माण 250 करोड़ रुपये की लागत से कुल 16.87 किलोमीटर की लंबाई में किया जा रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा की शुरुआत की।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजिक संस्था प्रयास द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

वैशाली : डीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में समरसेबुल पंप और टंकी विभू जैन की पहल से जल्द।

rktvnews

Leave a Comment