RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर चलेगा विशेष अभियान।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने #DownloadECINet अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों एवं जिलेवासियों से की अपील।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )04 नवंबर।मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची को अधिक समावेशी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में निबंधित करने के उद्देश्य से जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 5 नवंबर 2026 को मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक एक घंटे का विशेष सोशल मीडिया अभियान #DownloadECINet आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा जिले के सभी संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारी, मीडिया एवं सोशल मीडिया के नोडल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही गढ़वा जिले के सभी नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई है।

निर्धारित अभियान के तहत फेसबुक, ट्विटर (X), इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #DownloadECINet हैशटैग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ECINet App के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत ऐसे सभी पात्र नागरिक, जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है अथवा हो चुकी है तथा जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत 15 नवंबर 2026 तक अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से अथवा ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

इस अभियान के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों, +2 उच्च विद्यालयों, अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। सभी संबंधित संस्थानों से विद्यार्थियों के मोबाइल फोन में ECINet App डाउनलोड कराने तथा ऐसे पात्र छात्र-छात्राओं को, जिनका अभी तक मतदाता सूची में निबंधन नहीं हुआ है, ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं जिलेवासियों से अपील की है कि वे 5 नवंबर को निर्धारित समय में सोशल मीडिया अभियान #DownloadECINet में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। सभी नागरिक ECINet App डाउनलोड करें, स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी मतदाता सूची में निबंधन के लिए प्रेरित करें।

Related posts

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

चतरा:विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी, पौधारोपण, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे आयोजन का उद्घाटन किया।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए दस फिल्मों में प्रतिस्पर्धा।

rktvnews

भोपाल:वीर शिवाजी की हिन्दवी स्वराज की आधार शिला को सुदृढ़ता प्रदान करें:राजेन्द्र शुक्ल सहज

rktvnews

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का ब्रेन हेमरेज से निधन।

rktvnews

Leave a Comment