RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में, संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।

 

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 जुलाई।निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.07.2025 को अहर्ता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के अंतर्गत भोजपुर जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में, संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण की सभी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा बीएलओ ऐप के उपयोग के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया।
ज्ञात हो कि निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 01.08.2025 को किया जाएगा। दावा/आपत्ति दर्ज करने की अवधि दिनांक 01.08.2025 से 01.09.2025 तक निर्धारित है। इस अवधि के दौरान सभी बीएलओ,अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों से निर्धारित प्रपत्र – फॉर्म 6, 7 एवं 8 में दावा/आपत्ति प्राप्त करेंगे। साथ ही अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी दावा/आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।

Related posts

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता संग बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा किया।

rktvnews

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024 के तहत घोषित नामांकन के लिए आमंत्रण।

rktvnews

गया लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ऐलान! पिता-पुत्र के खिलाफ मैदान में उतरेंगे हम गुट के नेता :-रामेश्वर यादव

rktvnews

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन।

rktvnews

सायबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट को हार्ड टारगेट बनाने में प्रतिभागी योगदान करें:राज्यपाल मंगूभाई पटेल

rktvnews

राजस्थान:पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी की पार्थिव देह जयपुर लाई गई, जयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री, उद्योग मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment