RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

शिक्षा विभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 7 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष झारखण्ड शिक्षा परियोजना चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल एवं निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का के द्वारा शिक्षा विभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, एडीपीओ, एपीओ, एओ एवं प्रखण्ड स्तर के बीईओ, बीपीओ, एकाउन्टेंट एवं सभी आवासीय विद्यालय के वार्डेन तथा लेखापाल समेत अन्य संबंधित उपस्थित हुए।
मुख्य रूप से पोशाक, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, डाक घर द्वारा खाता खुलवाने, आवासीय विद्यालय में नामांकन के विरूद्ध उपस्थिति, प्रयास कार्यक्रम, प्रोजेक्ट रेल, प्राजेक्ट इम्पैक्ट एवं बीआरपी, सीआरपी द्वारा विद्यालयों के अनुश्रवण पर समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में बच्चों के पोशाक की राशि शत प्रतिशत उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया गया कि 15 दिनों के अंदर पोशाक की राशि उपलब्ध करायें। विद्यालयों में छात्र, शिक्षक की उपस्थिति की समीक्षा के क्रम में नाराजगी जताते हुए कहा कि बीआरपी, सीआरपी अनुश्रवण सही रूप से करें यह सुनिश्चित करें कि विद्यालयों में छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो अगर अनुश्रवण के क्रम में किसी भी विद्यालय में शिक्षक की उपस्थिति नहीं देखी जाती है तो अविलंब इसकी जानकारी जिले के वरीय अधिकारी को देते हुए अनुपस्थित शिक्षक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। आगे उन्होने कहा कि छात्र/छात्राएं आने वाले कल के भविष्य है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि विद्यालयों में सरकार द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रमों यथा प्रयास कार्यक्रम रेल इम्पैक्ट आदि की स्थिति प्रतिदिन संबंधित प्रखण्ड संसाधन केन्द्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डाक घर द्वारा खाता खुलवाने की स्थिति में सुधार लाने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय के समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि नामांकन के विरूद्ध छात्राओं की उपस्थिति लगभग 75 प्रतिशत है। इस पर डीआरडीए निदेशक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि विद्यलायों में छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत हो और अगले सत्र से नामांकन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर शत प्रतिशत रिक्त सीटों को भरें।

Related posts

पीएम ने बताया, नमो ऐप में महत्वपूर्ण भाग है जो स्थानीय सांसद के साथ जुड़ने में सहायता करता है।

rktvnews

उद्योगपति अजय सिंह को टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

कोडरमा:ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार का कल्याणकारी प्रयास…. गरीबों को मिलेगा “अबुआ आवास” योजना से अपना आशियाना।

rktvnews

मामला आनंद मोहन की रिहाई का! सरकार का फैसला विधि सम्मत:लाल दास राय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 सितंबर 24

rktvnews

झारखंड: चतरा:अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की बड़ी कार्यवाई।

rktvnews

Leave a Comment