RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर DLSA सचिव ने की बैठक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )04 नवम्बर।आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर, 2026 को सफल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा दिवाकर कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन तथा आम लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं बैंकों से उपस्थित अधिकारियों को लंबित मामलों की पहचान कर अधिक से अधिक मामलों को समझौते के आधार पर निष्पादित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यपालक विभाग के पदाधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सचिव द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग एवं बैंक से संबंधित मामलों में पक्षकारों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिकतम मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, आरा के सचिव द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित समझौता योग्य मामलों के त्वरित एवं सरल समाधान हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Related posts

भोजपुर : डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, फाइलेरिया ग्रसित मरीज को दी तुरंत सहायता।

rktvnews

महामानव जी, देश को थोड़ा तो बख्श दो!

rktvnews

आरा लोकसभा : किसकी हुई हार ?पश्चाताप तो करना ही पड़ेगा :डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

कॉर्पोरेट बस्तर के सेप्टिक टैंक में दफ्न ‘लोकतंत्र’

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

आरा नगर निगम के समक्ष 11 जनवरी 24 को आयोजित होने वाले धरने को ले फुटपाथी मछली व्यवसाय संघ ने मछली व्यवसाईयों के बीच किया पर्चे का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment