RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:छपरा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता भाग लेने दरभंगा टीम छपरा के लिए हुई रवाना।

दरभंगा/बिहार 06 दिसम्बर।जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, सारण (छपरा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव (बालक/ बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम आज सारण (छपरा) के लिए रवाना हुई।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 08 दिसम्बर तक छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में होनी है, जिसमें (बालक/बालिका) सभी जिलों से हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला से समूह गायन/लघु नाटक में सुमन कुमार सिंह, शास्त्री वादन (तबला) में हर्ष चौधरी, शास्त्रीय वादन (बाँसुरी) में गौरव कुमार ठाकुर, शास्त्रीय वादन (गिटार) में कृष्णानंद सिंह, सुगम संगीत में अनीशा सिंह , शास्त्री वादन (वायलिन) में गौरव कुमार ठाकुर, शास्त्रीय नृत्य (भारत नाट्यम) में प्रीति कुमारी, शास्त्रीय नृत्य (कत्थक) में रंजीत प्रजापति, शास्त्रीय नृत्य (ओ.डी.सी) में ऋषिका भारती, शास्त्रीय गायन (एकल) में अंजली कुमारी, वक्तृता में राहुल प्रियदर्शी, चित्रकला में दीपांशु कुमार, मूर्तिकला में रौशन राज, हस्तशिल्प में रवि रंजन कुमार, छायाचित्र में अमित कुमार शर्मा, लोकगीत में अनीशा सिंह, लोकगाथा में राजनाथ पंडित, हारमोनियम में नीरज कुमार साथ-साथ टीम प्रभारी के रूप में नीतू कुमारी एवं रूपेश कुमार द्वारा भाग लिया जाएगा।
उक्त अवसर पर लिपिक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक राकेश कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं व अपना आशीष प्रदान करते हुए दल को जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता हेतु सारण (छपरा) के लिए टीम रवाना किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण: जिलाधिकारी ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

बिहार:स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी वासियों को मेट्रो की सौगात देने की तैयारी।

rktvnews

16 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना, 2027 के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 27 जून 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment