
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई।कारगिल विजय दिवस पर द हिन्दू फाउंडेशन और कैट द्वारा बिहार के वीर अमर शहीदों को समर्पित एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पटना के ताज होटल में किया गया।इस अवसर पर कैट के भोजपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक अंजन को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने भोजपुर के प्रखर समाजसेवी सह युवा भाजपा नेता आलोक अंजन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, एमएलसी जीवन कुमार, कैट का प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।
यह कार्यक्रम कैट के सहयोग से संपन्न हुआ जो कि भारत के 8 करोड़ से अधिक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक राष्ट्रीय संगठन है।कैट के छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाता है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
