RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:देश में एक समान पाठय़क्रम के लिए दिसा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा 29 जुलाई। डेवलपिंग इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस ट्रस्ट (दिसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवीर सिंह मावी ने देशभर के सभी स्कूलों में एक समान पाठय़क्रम लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि दिसा गांव-देहात और दिल्ली के अनियमित क्षेत्रों के लगभग 1100 स्कूलों का प्रतिनिधित्व करती है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर वे छात्र हैं जिनके परिवार जीवन यापन के लिए अलग-अलग प्रदेशों में पलायन करते रहते हैं। लिहाजा, ऐसे बच्चों के लिए देशभर के स्कूलों में एक समान पाठय़क्रम लागू किया जाना चाहिए ताकि वे पढाई में अन्य छात्रों से पीछे न रह जाएं। सत्यवीर मावी ने बताया कि उनकी संस्था दिसा गांव-देहात और अनियमित क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है। यह तभी संभव है जब देशभर विभिन्न प्रदेशों के सभी स्कूलों में एकसमान पाठय़क्रम लागू हो। इसलिए प्रधानमंत्री से निवेदन है कि वे दिसा के अंतर्गत शिक्षा हासिल करने वाले गरीब छात्रों की समस्या को समझते हुए देशभर में एकसमान पाठय़क्रम लागू किए जाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी करें।

Related posts

भारत ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी का जश्न मनाया; डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक स्थायी जगह बनाया

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पीड़ितों को मिले त्वरित न्याय एवं सहायता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

मीडिया आऊटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को नियुक्त किया ‘मैनेजिंग पार्टनर, साउथईस्ट एशिया’; एशियाई ब्रांड्स को दिलाएंगी वैश्विक पहचान

rktvnews

दरभंगा:कृषि यांत्रिकरण मेला 2023 का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment