RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रायपुर : राजभवन में आयोजित होगा मेरी माटी मेरा देश – अमृत कलश यात्रा

रायपुर/छत्तीसगढ़ 25 अक्टूबर।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी ग्राम पंचायतों से भारत के शहीदों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की गई। प्रदेश के 33 जिलों के 146 विकासखंडों के अंतर्गत हर गांव से संग्रहित मिट्टी, राजभवन लायी जायेगी। इस अवसर पर राजभवन में 27 अक्टूबर 2023 को राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलशों को राजधानी नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर पहुंचाया जायेगा। जहां विभिन्न राज्यों से लाई गई मिट्टी से शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।
सी.आर.पी.एफ. एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय से मेरी माटी मेरा देश – अमृत कलश यात्रा का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। राज्यपाल ने भव्यतापूर्ण कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. सेक्टर मुख्यालय रायपुर के डी.आई.जी. एन.के.सिंह, 65वीं बटालियन के कमाण्डंेट वी. के. सिंह, असिस्टेंट कमाण्डेंट सी.आर.पी.एफ. राजकुमार चितला, नेहरू युवा केंद्र रायपुर के जिला समन्वयक अर्पित तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की गतिविधियों की समीक्षा की।

rktvnews

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को रद्द करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत समिति की बैठक हेतू हाई कोर्ट का आदेश।

rktvnews

औरंगाबाद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।

rktvnews

भोपाल:जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए 16,720 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment