RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महाराजा कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची उप शिक्षा निदेशक विभा कुमारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 सितंबर।शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार बिहार सरकार के शिक्षा सचिव के के पाठक के निर्देशन में पूरे प्रांत में अवलोकन एवं जांच का कार्यक्रम चल रहा है। शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारी पूरे प्रांत का दौरा कर हड़कंप सा मचाए हुए हैं ।जिसका परिणाम है कि अब प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक इसका परिणाम देखने को मिल रहा है। शिक्षक ,कर्मचारी के साथ-साथ विद्यार्थी भी इस माहौल में समय के साथ चलने का निर्णय ले चुके हैं। समय अनुसार स्कूल ,कॉलेज जाना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाना फिर जाने के समय हाजिरी बनाकर जाना सब नियमनुसार चल रहा है ।इसके साथ-साथ प्रतिदिन विभाग हर संस्थान से अपडेट भी ले रहा है।
इसी क्रम में उप शिक्षा निदेशक विभा कुमारी महाराजा कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची। आते ही शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। अटेंडेंस रजिस्टर को देखा और पुछताछ भी की।चल रहे परीक्षा को देखने परीक्षा भवन गयी और चल रही परीक्षा की वास्तविक स्थिति को घुमघुम कर देखी। इस संबंध में जानकारी प्राप्त की।इसके बाद प्राचार्य कक्ष में पहुंची। कालेज में अवस्थित ऐतिहासिक गुफा में भी जाकर देखने का काम किया। फिर आरा हाउस का भी अवलोकन किया।अंत में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम महानायक वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा के सामने प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय, परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार, प्रो सुनीता शर्मा बर्सर,प्रो गौतम जी,प्रशाखा प्रभारी रमैया कुमार सिंह के साथ फोटो ग्राफ हुआ।
प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने बताया कि कॉलेज अपने स्तर से पढ़ाई लिखाई, शिक्षक कर्मचारी और छात्रों की उपस्थिति परीक्षा सही ढंग से चल रहा है। इन्होंने बताया की निरीक्षण के दौरान मैडम संतुष्ट दिखी।

Related posts

चतरा:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन किया।

rktvnews

संघी कुनबे का संविधान हत्या दिवस : गली में क़त्ल कर चौराहे पर रोने का स्वांग।

rktvnews

सांवलिया जी जलझूलनी एकादशी मेले की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित!जलझूलनी एकादशी मेला 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment