RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:संभागीय आयुक्त ने ली विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)29 मई। जयपुर संभाग में भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आमजन को राहत दिलाने के लिए संभागीय आयुक्त आरुषि मलिक ने संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में संभागीय आयुक्त ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जयपुर संभाग में पेयजल व्यवस्था, जल जीवन मिशन के तहत लंबित विद्युत कनेक्शन, भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जल आपूर्ति के दौरान चेकिंग के समय पायी गई अनियमितताओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये साथ ही स्वीकृत ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्य एवं अन्य स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संभाग में विद्युत आपूर्ति एवं अन्य संबंधित विषयों चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को संभाग में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये।
संभागीय आयुक्त ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गर्मी एवं हीटवेव के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राजकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों एवं तीमारदारों से जुड़ी आवश्यक इंतजाम, सफाई व्यवस्था, दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों एवं नर्सिंग कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में आरुषि मलिक ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गौशालाओं एवं संभाग के अन्य स्थलों पर जीव जन्तुओं के लिए पेयजल, खाद्य सामग्री की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किये।

Related posts

अनुज्ञप्ति शर्तों के उलंघन के आरोप में बक्सर डीएम ने 601 शस्त्र लाइसेंसों को किया रद्द।

rktvnews

दरभंगा:प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय स्तर की खादी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:एस एस मॉल बबुरा लकी ड्रा का हुआ भव्य आयोजन,प्रथम विजेता रहे बिंदगवां के मनोज राय।

rktvnews

बागपत:सूचना विभाग ने लॉन्च किया ‘सूचना सेतु ऐप’, एक क्लिक पर मिलेगी हर जरूरी जानकारी।

rktvnews

गढ़वा :खाद्य सुरक्षा कानून के तहत तीन मामलों का निष्पादन, ₹1.75 लाख का अर्थदंड अधिरोपित।

rktvnews

Leave a Comment