RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: उज्जैन में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर निकला मशाल जुलूस।

उज्जैन /मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी )26 जुलाई।मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विशाल मसाल जुलूस निकाला और शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद पार्क पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। कारगिल की विजय हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की अद्भूतिय कहानी है। कारगिल विजय जुलूस हमारे सैनिकों के सम्मान में पार्टी द्वारा आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सैनिकों के सम्मान और उनके बलिदान को सलाम करती है।
उन्होंने कहा कि 26 साल पूर्व वर्ष1999 में कारगिल सेक्टर, द्रास सेक्टर और टाइगर हिल पर पाकिस्तान की फौज ने चोरी-छुपे कब्जा करने का नाकाम प्रयास किया था। देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के नेतृत्व में हमारी वीर सेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटाकर विजय प्राप्त कर कारगिल पर पुनः तिरंगा लहराया था। और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आज का भारत सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान हुआ है। चाहे पुलवामा हो, उरी हो या पहलगाम की नापाक हरकत हो, हमारी सेना ने पाकिस्तान को तीनों बार सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उसी की भाषा में जवाब दिया है।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि आज का दिन हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, अतुलित बल और शौर्य को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। माँ भारती के अमर सपूतों को हृदय से नमन करता हूँ।
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के पश्चात मशाल जुलूस शहीद पार्क से टॉवर तक निकाला गया।

Related posts

उज्जैन:संभागायुक्त, आईजी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सायकल पर सवार होकर दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश।

rktvnews

भोपाल:हरिशंकर परसाई जन्मशती समारोह अन्तर्गत व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर राजस्थान में हुआ 750 से ज्यादा यूनिट रक्तदान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संगीत का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान : राज्यपाल

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में बाघों की मौत की संख्या का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार से कहा।

rktvnews

छत्तीसगढ : ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment