
RKTV NEWS/पटना (बिहार)26 जुलाई।सांस्कृतिक संस्था निनाद एवं बापू टावर पटना के संयुक्त तत्वाधान में आज बापू टावर में ‘बैठकी’ का आयोजन किया गया।
इस कड़ी में निनाद के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका” कथा कथक की ” की प्रस्तुति की गई।इसमें कथक शैली में ही कथक नृत्य की परंपराओं एवं इतिहास का वर्णन किया गया। इस नृत्य नाटिका को एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के रूप में देखा जा सकता है जिसमें कथक नृत्य शैली विकास की क्रमबद्ध यात्रा का निनाद के कलाकारों द्वारा बहुत ही सरल एवं सुंदरतरीके से मंचन किया गया।
यह नृत्य संरचना विविध रसों यथा भक्ति रस, श्रृंगार रस, वीर रस इत्यादि से सराबोर थी इसके साथ ही इसमें विविध कालखंडों में कथक के बदलते स्वरूप का चित्रण किया गया।बॉलीवुड में कथक के प्रयोग के साथ-साथ प्रयोगात्मक कथक के माध्यम से कथक के आधुनिक स्वरूप का भी चित्रण इस नृत्य नाटिका के माध्यम से किया गया।
इस नृत्य नाटिका में सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगनाएवं गुरु नीलम चौधरी ने सूत्रधार की भूमिका निभाई । इस कार्यक्रम में लगभग 50 कलाकारों प्रस्तुति दी।
विदित हो कि निनाद लगभग 20 वर्षों से शास्त्रीय नृत्य संगीत के प्रचार प्रसार एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है जिसका मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी में शास्त्रीय संगीत की जागरूकता एवं इसके प्रति लगाव बढ़ाना है। “बैठकी” भी निनाद के इसी प्रयास का अंग है।
