RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने प्रो अमरनाथ सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रो अमरनाथ सिन्हा (फाइल फ़ोटो)

पटना/बिहार 18 फरवरी।आज संपूर्ण हिन्दी-जगत शोक के सागर में है। हिन्दी के महान समालोचक और भूपेन्द्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो अमरनाथ सिन्हा के निधन से साहित्य-जगत को कभी न पूरी होने वाली क्षति पहुँची है। हमने एक विद्वान प्राध्यापक, कर्मठ प्रशासक और शिखर समालोचक को खो दिया है ।बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने इसी वर्ष समालोचना की उनकी दो मूल्यवान पुस्तकों का प्रकाशन भी किया था।
यह शोकोदगार बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने प्रो सिन्हा के निधन पर व्यक्त किया है। स्मरणीय है कि प्रो अमरनाथ सिन्हा का रविवार दिनांक 18/02/2024 को मुबंई में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार खारघर, नवी मुंबई में सोमवार को किया जाएगा।यह जानकारी उनके एकलौते पुत्र शिशिर रंजन ने दी। वे मूल रुप से नवादा जिला के रजौली के रहने वाले थे लेकिन परिवार के साथ काफी समय से पटना के हनुमान नगर स्थित एम आई जी कॉलोनी में रह रहे थे। वे हिन्दी के एक ऐसे मनीषी आचार्य थे , जिनके साहित्य में, शोध करने वाले विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सामग्री मिल जाती है। प्रो सिन्हा अपने साहित्यिक दायित्व के प्रति सदैव जागरूक और सतर्क रहते थे।
प्रो सिन्हा ने कहा था कि उन्हें हिन्दी के विद्यार्थी और अध्यापक के रूप में अपने लम्बे जीवन में, हिन्दी के मध्यक़ालीन इतिहास का लगभग ४० वर्षों तक अध्ययन-अध्यापन का अवसर मिला।उन्हें हिन्दी जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित भी किया गया था। हिन्दी जगत के लेखकों, साहित्यकारों और शिक्षा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related posts

भोजपुर: सोनाली सिंह ने महादलित टोले में मनाया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक साड़ियों का किया वितरण।

rktvnews

नई दिल्ली के पुराना किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य समारोह।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसमस्याओं और मुद्दों पर किया जनसंवाद।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST-K) के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ: हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने पहले ही साल में कई बड़े निर्णय लिए :दौसा जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

Leave a Comment