RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

ग्वालियर:जिले में स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार की मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ जारी।

RKTV NEWS/ग्वालियर(मध्यप्रदेश)09 अप्रैल।रैली, मानव श्रृंखला, शपथ व घर-घर दस्तक इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से जिले में स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मतदान के महत्व पर केन्द्रित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को ग्वालियर शहर में जगह-जगह रैली निकाली गई। साथ ही गृह भेंट कर लोगों को मतदान का महत्व समझाकर आगामी 7 मई को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
के बहुमंजिला एन्क्लेव एवं गेट बंद कॉलोनियों में भी स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में शहर के वार्ड क्र.-7 में स्थित अर्णव ग्रीन सिटी कॉलोनी व वार्ड-49 के अंतर्गत कृष्णा एन्क्लेव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई और मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
इसी तरह नगर निगम के जोन क्रमांक-10 के अंतर्गत पंचशीलनगर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये रैली निकाली गई। शहर की विभिन्न बस्तियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बीएलओ ने घर-घर संपर्क कर लोगों को मतदान तिथि 7 मई की जानकारी दी। मुरार क्षेत्र के काशीपुरा, एमएच चौराहा व बंशीपुरा में शासकीय कर्मचारियों ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व के अंतर्गत मढैया, केदारपुर व नाका चंद्रबदनी क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को शपथ भी दिलाई गई। कम्पू क्षेत्र में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related posts

भोजपुर:शहीद रमेश स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची बिहिया क्रिकेट अकादमी।

rktvnews

हनुमानगढ़:पृथ्वी दिवस पर जिला कलक्टर ने किया पौधरोपण।

rktvnews

मकर संक्रांति के अवसर पर टाइगर फुटबॉल क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है : मुखिया गौतम सागर

rktvnews

आरा नगर निगम में वार्ड पार्षदों का धरना जारी!खूब होती रही नारेबाजी।

rktvnews

जयपुर:द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को, अधीनस्थ न्यायालयों में 512 बेंचों का किया गठन।

rktvnews

Leave a Comment