RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया हरियाली तीज का आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)25 जुलाई।राजभवन में आज हरियाली तीज का पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजभवन में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य अधिकारियों की धर्म पत्नियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रथम महिला गुरमीत कौर ने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गुरमीत कौर ने तीज उत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, नारी शक्ति की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी मदद मिलती है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने तीज के पर्व की जीवंत झलक प्रस्तुत की। इस दौरान तीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें हरकमल कौर ‘तीज क्वीन’ बनी। संगीता द्वितीय तथा सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं। प्रथम महिला द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

rktvnews

मनीगाछी प्रखण्ड के माँऊबेहट पंचायत में डी.एम. ने किया जन-संवाद।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची महिला विंग करेगी दो दिवसीय “द ब्राइडल स्टोरी” लाइफस्टाइल एक्जबिशन का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

वासुदेव देवनानी सर्वसम्मति से 16वीं राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

इंदौर:होली पर्व को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच।

rktvnews

Leave a Comment