शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार ने मारपीट मामले में दर्ज कांड संख्या 513/23 के अभियुक्त ईश्वरपुरा के रासबिहारी सिंह तथा शराब मामले में दर्ज कांड संख्या 146/23 के अभियुक्त रामकरही के जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

