RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में विकास भी और विरासत भी।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 19 जनवरी।महाकुम्भ प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग पर प्रदर्शनी परिसर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एकता के महाकुम्भ में ’जन भागीदारी से जन कल्याण’ और भारत सरकार की विगत 10 वर्षो में उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी को आज रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं ने देखा और इसे ज्ञानवर्धक बताया।
13 जनवरी से शुरू प्रदर्शनी में एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलइडी वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली डिजिटल प्रदर्शनी में सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। यह प्रदर्शनी विकास के साथ-साथ विरासत को भी प्रदर्शित कर रही है।
प्रदर्शनी में उज्जैन महाकाल कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर कॉरिडोर, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, अयोध्या धाम और प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर, श्री गुरु गोविन्द सिंह जी का 350 वां प्रकाश पर्व, श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व के चित्र प्रदर्शित हैं, जो दर्शकों को खूब भा रहे हैं।
दर्शक प्रदर्शनी परिसर में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप की डिजिटल प्रदर्शनी के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं प्रकाशन विभाग के स्टाल का भी अवलोकन कर रहे हैं। दर्शकों को राष्ट्रीय एकता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, वेव्स, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्याँजली, आत्मनिर्भर भारत, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आज़ाद भारत के तीन नये कानून, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दर्शकों और जन सामान्य को मिल रही है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

अक्षय तृतीया पर गौतम अदाणी ने तारंगा जैन मंदिर में की पूजा-अर्चना।

rktvnews

शाहपुर के कई थानाध्यक्ष बने इंस्पेक्टर।

rktvnews

पिथौरागढ़:विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों को दिया गया बैशाखी एवं स्टिक।

rktvnews

इंदौर जिले में मतदाताओं से सम्पर्क कर अधिकतम मतदान की रणनीति बनाने के लिये बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुपों का हुआ गठन।

rktvnews

धर्मस्थला में दबे सत्य और न्याय को उजागर करना जरूरी।

rktvnews

Leave a Comment