RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

वृष्टि की टापुर-टुपुर के साथ मुख्यमंत्री पर बरसा लाड़ली बहनों का स्नेह और भांजे-भांजियों का प्यार।

भोपाल/मध्यप्रदेश 21 जुलाई। विकास पर्व के दौरान आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए रोड-शो में अपार जन-समूह उमड़ा। मुख्यमंत्री फ्रीडम मोटर्स के सामने से पलोहा तिगड्डा, महाकाल तिगड्डा, बोदरी चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी पहुँचे। लाड़ली बहनों, लाड़ली लक्ष्मियों के साथ सभी लोग हर तरफ से भैया जी, मामा जी की नारों के साथ मुख्यमंत्री चौहान पर पुष्प-वर्षा कर रहे थे। इस दौरान हुई बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ, वे बढ़-चढ़कर रोड-शो में हिस्सेदारी करते रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भाई-बहन और परिवार के मिलने के अवसर पर इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर वर्षा कर रहे हैं। आज मैं भी वर्षा से भीगा, भांजे-भांजियाँ भीगे और सभी ने भीगते हुए रोड शो में अपार उत्साह से भाग लिया। जनता के प्यार और विश्वास से अभिभूत मुख्यमंत्री चौहान ने अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने घर की छत और बालकनियों से भी मुख्यमंत्री पर पुष्प-वर्षा कर स्नेह बरसाया। लगभग 2 घंटे चले रोड शो में बच्चे, महिलाएँ, युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। लाड़ली बहनों ने भी हाथों में ‘धन्यवाद भैया’ की तख्ती लेकर मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह दिखाया। नगर वासियों ने बाजे-गाजे के साथ आरंभ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अपनी मौजूदगी दिखाई।
रोड शो में लोकसभा सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक शजालम सिंह पटेल, अभिलाष मिश्रा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समूह मौजूद रहा।

Related posts

नितिन गडकरी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 2,900 करोड़ रुपये की 3 एनएच परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में, संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया में की चादरपोशी,राज्य में अमन, चैन और तरक्की की मांगी दुआएं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

परमात्मा को अनन्य बनाना ही भागवत है- आचार्य अरविन्द जी महाराज।

rktvnews

Leave a Comment