RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया मे मोक्षदायिनी गंगा बनी भस्मासुर।

जवइनिया मे गंगा के कटाव से विलीन होते घर व अन्य वस्तुएं

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे गंगा का कटाव जारी है। मोक्षदायिनी गंगा जवइनिया मे भस्मासुर बनी हुई हैं। गंगा के कटाव के कारण बुधवार को आठ घर गंगा में समाहित हो गये। देखा जाय तो कुल मिलाकर 100 से ज्यादा घर गंगा के गर्भ में जमींदोज हो चुके हैं। सुरसा की तरह मुंह खोले माॅ गंगा अभी और कितने आशियानों, मंदिरों सहित अन्य भवनों को लील लेंगी, यह तो समय ही बतायेगा। राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार ने बताया कि विजय यादव, रामनाथ यादव, कृषि सलाहकार विनोद यादव, सत्यनारायण यादव, बृज बिहारी पांडे, देव नारायण पांडे, ईश्वर दयाल यादव, बृज बिहारी यादव के घर गंगा की गर्भ में समा गये। गंगा की तेज धारा के कारण अति प्राचीन ऐतिहासिक घुरहू ब्रह्म बाबा मंदिर भी गंगा के गर्भ में समा गया। एक अन्य मंदिर, गोवर्धन पर्वत सहित नीम का बड़ा पेड़ पहले ही गंगा के गर्भ में समा चुका है। एसडीओ संजीत कुमार, सीओ रश्मि सागर, मुखिया धर्मशिला देवी, भाजपा नेता अरविंद पांडे, समाजसेवी दिनेश यादव राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार ने बांध पर चल रहे सामुदायिक रसोई सहित अन्य राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया तथा विस्थापितों का हाल-चाल लिया।

Related posts

भोजपुर : 60 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

जिलाधिकारी ने थरकोट झील का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने अमरवाड़ा में 127 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने हेतु जदयू प्रतिनिधिमंडल की विधानसभा अध्यक्ष से भेंट।

rktvnews

Leave a Comment