RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

मीडिया से मुखातिब होते अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

सिविल कोर्ट परिसर और बाहर भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में गोलीबारी की घटना से अधिवक्ताओं में है भय: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

आरा/भोजपुर 29 फरवरी। आज आरा सिविल कोर्ट के समीप हत्याकांड के अभियुक्त गोपाल चौधरी को गोली मारने की घटना की निंदा करते हुए ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा है की न्यायालय परिसर के आसपास भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किसी को गोली मारे जाने की घटना भविष्य के लिए चिंता का विषय है। ऐसी घटना जिला प्रशासन और राज्य सरकार की अपराध नियंत्रण की योजना पर करारा तमाचा है।
अमित कुमार बंटी ने पूर्व में भी सिविल कोर्ट परिसर में बम फटने की घटना का जिक्र करते हुए कहा की आए दिन ऐसी अपराधिक घटनाओं से अधिवक्ताओं में भय व्याप्त है और अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा की न्यायिक परिसर में हर रोज लाखो की संख्या में लोग न्यायायिक कार्यों के लिए आते है ऐसे में प्रशासनिक विफलता के कारण भविष्य में भी किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता और इस पर जिला प्रशासन और सरकार को मंथन करने की जरूरत है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवहन विभाग की 43 डिलक्स बसों को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पतिलार, बगहा-01 का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

डॉ. विवेक जोशी ने डीएफएस के अंतर्गत 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ ‘बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थिति’ पर वर्कशॉप की अध्यक्षता की।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कान्ह डक्ट परियोजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment