RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश:जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने हेतु जदयू प्रतिनिधिमंडल की विधानसभा अध्यक्ष से भेंट।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद ) 18 जुलाई।आज जनता दल (यूनाइटेड), मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने संबंधी पूर्व में विधानसभा में पारित संकल्प पर केंद्र सरकार द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने का विषय ज्ञापन के माध्यम से उनके संज्ञान में लाया गया।
ज्ञापन में आग्रह किया गया कि चूंकि मध्य प्रदेश विधानसभा ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया था, इसलिए केंद्र सरकार से इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे स्वयं शीघ्र नागरिक उड्डयन मंत्री से भेंट करेंगे और इस विषय को गंभीरता से उठाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने हेतु संविधानिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल के साथ भोपाल जिला अध्यक्ष सैयद नईम उर रहमान, प्रदेश संगठन मंत्री आलोक कुमार, अयाज अली, पुजा पंद्रो सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : 27 लीटर शराब बरामद! दो धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

पंचायत घर खेड़की का मंत्री ने किया निरीक्षण!प्राथमिक विद्यालय खेड़की में अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम हुआ आयोजित।

rktvnews

30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से ‘‘निसार’’ प्रक्षेपण इसरो के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

7 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर हेली सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment