RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 जुलाई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोड टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में उपायुक्त दुमका द्वारा जिले में हुए सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर चर्चा की गई। निदेश दिया गया कि नियमित वाहनों की जांच करें एवं नियम का पालन नहीं करने वालों पर शक्ति से कार्रवाई सुनिश्चित करें।>
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी को लंबित हिट एंड रन मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को सभी थाना में ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराने का दिया निर्देश।
दुमका जिला में सभी सड़कों का नियमानुसार निरीक्षण कर सभी संबंधित एजेंसियों को सड़क दुरुस्त करने का दिया गया निर्देश।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि शहर को अतिक्रमण से मुक्त रखने हेतु नियमित अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई करें।कहा कि अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को चिन्हित करने का भी कार्य करें।
बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर नियमित रूप से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जांच करते हुए नियमानुसार जुर्माना करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान हेलमेट ना पहनने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक की भी जांच करते हुए तथा नियमानुसार कारवाई करें एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जानकारी दी गयी कि विगत तीन माह में 3024 वाहनों का जांच किया गया जिसमें 151 वाहनों से कुल दंड राशि के रूप में – 4214075.00 रुपए वसूल किया गया।
बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं जिला सड़क जिला सड़क सुरक्षा कार्यालय के दीपक कुमार ,मनोज, कुमार अमित कुमार,सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मनोज कुमार घोष, रमन कुमार वर्मा, मुस्ताक अली, नीलकंठ झा उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जन आंदोलन : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

एलएसएएम13 (यार्ड 81) 08 x मिसाइल लेस एम्युनिशन (एमसीए) बार्ज नौका परियोजना के पांचवें बार्ज का जलावतरण।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से की जन सुनवाई।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अब स्नातक युवक/युवतियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना लाभ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

rktvnews

गढ़वत:मानव तस्करी, बाल मजदूरी और बाल विवाह के विरुद्ध एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment