RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

लखीसराय:दो बच्चों के बीच अंतर , ला रहा है अंतरा कार्यक्रम।

RKTV NEWS/लखीसराय ( बिहार )23 जुलाई।दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर रखने के लिए दम्पत्तियों के बीच संचार के विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है l पिछले कई वर्षों से जीविका से सम्बद्ध सामुदायिक संगठनो में भी महिलाओं के बीच परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों के बारे में स्वास्थ्य एवं पोषण विधा के तहत कार्यरत मास्टर संसाधन सेवी एवं सामुदायिक पोषण संसाधन सेवी घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं l इसके व्यापक परिणाम भी मिले हैं l
11 जुलाई 2025 विश्व जनसँख्या दिवस से राज्य के 5 जिलों –लखीसराय, जहानाबाद, शेखपुरा , औरंगाबाद और शिवहर जिला में राज्य स्वास्थ्य समिति और बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति के समन्वयन से परिवार नियोजन हेतु जन -जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है l यूँ तो अप्रैल 2023 में ही इन जिलों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया बाद में अप्रैल 2024 से स्केल अप किया गया।
लखीसराय जिला के सभी प्रखंडों – पिपरिया, हलसी, सूर्यगढ़ा, लखीसराय सदर, राम्गढ़ा चौक , बड़हिया और चानन में स्वास्थ्य विभाग एवं जीविका के संयुक्त तत्वाधान में परिवार नियोजन समन्वयन कार्यक्रम जारी है l इस कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों विभाग आपस में सहयोग, संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए संकुल स्तरीय संघो में विशेष बैठक आयोजित करते हुए परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों एवं छोटा परिवार तथा दो बच्चों के बीच तीन साल के अंतर के फायदे बताये जा रहे हैं l
इसी कड़ी में अब जीविका से सम्बद्ध सभी संकुल स्तरीय संघों में अब अंतरा कार्यक्रम शुरू किया गया है l अंतरा कार्यक्रम के तहत दो बच्चों के बीच कम से कम 3 वर्ष का अंतर होने के लिए महिला को इंजेक्शन दिया जाता है साथ ही उन्हें 3 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है l अंतरा कार्यक्रम के अंतर्गत लक्षित प्रथम बच्चे की मां को इंजेक्शन लेने के लिए उत्प्रेरित करने वाली जीविका कैडर को भी सौ रुपये की प्रोत्साहन राशी दी जाती है l
रंजन कुमार, प्रबंधक- स्वास्थ्य एवं पोषण , जीविका बताते हैं कि अंतरा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु लखीसराय जिला में गठित कुल 17 संकुल स्तरीय संघों में क्रमशःदो-दो कैम्प लगाकर लक्षित महिलाओं को इंजेक्शन और प्रोत्साहन राशी दी गई है l लक्ष्य के अनुरूप 11 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2025 तक 469 महिलाओं ने अंतरा कार्यक्रम के तहत प्रेरित होकर इंजेक्शन लगवाया है l यह कार्यक्रम 30 जुलाई तक चलेगा l एक हजार चौवन महिलाओ को दो बच्चों के बीच तीन वर्ष के अंतर के लिए अंतरा कार्यक्रम के तहत लाभान्वित करने का लक्ष्य है l दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए चलाई गयी संबसे सुरक्षित अंतरा कार्यक्रम के प्रति ग्रामीण महिलाओं ने बिना किसी झिझक के रूचि दिखाई है l ग्रामीण महिलाएं अब छोटा परिवार और सुखी परिवार के मायने को समझने लगी हैं l समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की बैठकों में इस पर चर्चा भी हो रही है ताकि जयादा से ज्यादा महिलाओं को अंतरा कार्यक्रम का लाभ मिल सके l

Related posts

भोपाल:देश के आदर्श उदाहरण होंगे राष्ट्रीय उद्यानों के पास वन्य जीवों के लिए बनने वाले जू एंड रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मशाल प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन।

rktvnews

खनिज पदार्थों का उत्पादन जुलाई, 2023 में 10.7 प्रतिशत बढ़ा!पंद्रह महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

वायनाड का जीवन संघर्ष : बृंदा करात

rktvnews

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित; अंतिम तिथि, 31.05.2023

rktvnews

Leave a Comment