RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार)04 अप्रैल। जिलापदाधिकारी,गोपालगंज मो० मकसूद आलम द्वारा बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा भवनहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु जमीन चिन्हित करने संबंधी कार्य की समीक्षा की गई। इस क्रम में सभी अंचल अधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय कर चिह्नित भूमि का लंबित एन ओ सी दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। समेकित बाल विकास परियोजना के अधीन एम०जे०सी० एवं सी डब्लू जेसी वादों की समीक्षा के क्रम में सभी सीडीपीओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में स्वयं तत्पर होकर प्रति शपथ पत्र ससमय दाखिल किया जाए।
आईसीडीएस के अधीन संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान ,डी०सी० यू०सी० आदि योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा खेद प्रकट किया गया।
संबंधित पदाधिकारियों को नियमित अनुसरण एवं सार्थक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।
निदेशानुसार उप विकास आयुक्त गोपालगंज द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ,मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा ग्रामीण आवास सहायता योजना की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिया गया ।
आवास योजनाओं की पूर्णता हर हाल में करने एवं लापरवाह किस्म के लाभुकों के विरुद्ध नीलाम पत्रवाद की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
यूजर चार्ज कलेक्शन तथा डब्लू पी यु की भी समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता गोपालगंज द्वारा बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज, आधार सीडिंग ,गवर्नमेंट लैंण्ड एंन्ट्री तथा पूर्व में रद्द जमाबंदी से संबंधित भूमि की जमाबंदी संख्या पंजी-टू से हटाने इत्यादि विषयों की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया की तत्परता के साथ 65 दिनों से अधिक लंम्बित दाखिल खारिज वादों का निष्पादन सुनिश्चित करें ,साथ ही अनर्गल कारण से दाखिल खारिज वादों को कदापि अस्वीकृत न करें।
बैठक के अंन्त में लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त उप निर्वाचन पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० शशि प्रकाश राय द्वारा सभी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को डिस्पैच सेंटर कमिशनिग ,मतदाता पर्ची ,स्ट्रांग रूम की सुव्यवस्था ,मतदाता सूची का विखंण्डीकरण ,ए एम एफ से संबंन्धित संम्पूर्ण तैयारी एवं वंचित प्रतिवेदनों को उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर हाल में ससमय लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
बैठक की समाप्ति के पूर्व जिला पदाधिकारी द्वारा ईद उल फितर एवं रामनवमी के अवसर पर अपने क्षेत्र अंतर्गत विशेष चौकसी एवं सतर्कता की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए ताकि शांतिप्रिय ढंग से हर्षोउल्लास के साथ पर्व संपन्न हो सके।
संबंधित बैठक में उपविकास आयुक्त अभिषेक रंजन,अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आई सी डी एस सीमाकुमारी ,वरीय उप समाहर्ता बैजन्ती,वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी मंकेश्वर कुमारआदि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल पदाधिकारी एवं सी डी पी ओ उपस्थित रहे।


