RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अबू धाबी में विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ 3550 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 19 अक्टूबर।ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूएई दौरे में दूसरे दिन उत्तराखण्ड सरकार के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बुधवार को अबू धाबी में विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ बैठक में 3550 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किया गया।
ICAI द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी उद्योग घरानों को आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले समिट के लिए निमंत्रण दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
एमओयू में लूलू ग्रुप के साथ रियल एस्टेट सेक्टर हेतु 1000 करोड़ रुपये, हायपर मार्केट के साथ हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में निवेश हेतु 500 करोड़ रुपये, फूड पार्क हेतु 250 करोड़ रुपये एवं एसीटी फैसिलिटिज मिडिल ईस्ट के साथ हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में 1500 करोड़ रुपये का एमओयू शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से जहां पिछले पांच वर्षों में करीब 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, वहीं दूसरी ओर 20 हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं पर कार्य गतिमान है।
उन्होंने कहा कि लंदन-बर्मिंघम और उसके बाद दिल्ली के रोड शो के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उद्यमी, उत्तराखण्ड में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव मुख्यमंत्री डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, सचिव उद्योग विनय शंकय पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्य एवं आईसीएआई के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

समस्तीपुर:सुभाष चन्द्र बोस ने देश को आजाद कराया : डॉ लाभ

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड मुख्यालय में बीस सुत्री की बैठक में कई प्रस्तावों पर निर्णय।

rktvnews

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया तीन ईआरओ का सम्मान।

rktvnews

जयपुर:संदेश नायक ने संभाला जयपुर जिला कलक्टर का पदभार।

rktvnews

दिसंबर में होगा लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड समारोह का आयोजन :अभय सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment