RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार व डाक से प्राप्त शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से हुई विभागवार समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)23 जुलाई।आज उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा एवं सिमरिया, वन विभाग, पुलिस विभाग सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रधान ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए।
बैठक का उद्देश्य जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों एवं डाक द्वारा प्राप्त आवेदनों की विभागवार गहन समीक्षा करना था, ताकि लंबित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। आवेदकों को शिकायत समाधान की स्थिति की जानकारी फोन अथवा पत्राचार के माध्यम से दी जाए।
उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निष्पादन ही प्रशासन की जवाबदेही एवं पारदर्शिता का परिचायक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक हो, वहां निर्धारित समयसीमा में टीम भेजकर निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने यह भी कहा कि आम जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए।

Related posts

राजस्थान के राज्यपाल को सड़क सुरक्षा के सबंध में ग्राफिक उपन्यास की प्रति भेंट।

rktvnews

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत की।

rktvnews

रेडक्रॉस भोजपुर ने स्वच्छता अभियान में दिया श्रमदान।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख) कार्यक्रम लद्दाख पहुंचा।

rktvnews

गढ़वा:रामपुर में उत्पाद विभाग की छापामारी, 200 किलो जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट।

rktvnews

Leave a Comment