RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विधायक मनोज मंजिल को मिली जमानत!

मनोज मंजिल को जमानत, न्याय की जीत : कुणाल

निचली अदालत के फैसले पर स्टे ऑर्डर की अपील पर जल्द सुनवाई की उम्मीद।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)13 मई।बड़गांव मामले में निचली अदालत द्वारा सजायाफ्ता करार दे दिए गए भाकपा-माले के पूर्व युवा विधायक का. मनोज मंजिल को आज पटना उच्च न्यायायल से जमानत मिल गई. विदित हो कि हत्या के एक संदिग्ध मामले में उन्हें अन्य 22 साथियों के साथ जिला न्यायालय ने विगत 13 फरवरी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुना दी थी और उसके बाद मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता भी छीन ली गई थी. इस अन्याय के खिलाफ पार्टी ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी.
माले राज्य सचिव कुणाल ने आज पटना उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अन्य 22 साथी भी जल्द ही जेल से बाहर होंगे. यह अन्याय पर न्याय की जीत है.
उन्होंने आगे कहा कि का. मनोज मंजिल को जमानत तो मिल गई है, लेकिन निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर पटना उच्च न्यायालय से स्टे ऑर्डर जारी करने के मामले में अभी तक फैसला नहीं आया है. पार्टी ने निचली अदालत के फैसले पर स्टे ऑर्डर लगाने की भी अपील कर रखी है।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पटना उच्च न्यायालय निचली अदालत के फैसले पर स्टे ऑर्डर की अपील पर जल्दी ही सुनवाई करेगा और हमें पूरा न्याय मिलेगा. उन्होंने उच्च न्यायालय से अपील की है कि चूंकि अगिआंव में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है, इसलिए इस पर अविलंब सुनवाई की जरूरत है।

Related posts

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम रामगढ़ जिला के आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ प्रकाशित।

rktvnews

भोजपुर: युवतियों को मेकअप से मां दुर्गा का स्वरूप दे रही ब्यूटीशियन ट्रेनर वर्षा खान।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

आईआईएचआर, बेंगलुरू के राष्ट्रीय बागवानी मेले का केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

भारत-अमेरिका भुगतान सुरक्षा व्यवस्था ई-बस संचालन को प्रोत्साहित करेगा, भारत में एक विनिर्माण केंद्र स्थापित करेगा:भूपेंद्र यादव

rktvnews

सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment