RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर;छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शैलेंद्र कुमार ने किया रवाना।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून।राजद द्वारा 26 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित युवा छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को भोजपुर जिले से जागरूकता रथ को युवा राजद के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रथ को राजद के झंडे, बैनर और पार्टी के गीतों से सजाया गया है जो भोजपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करेगा।जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा – भोजपुर के सातों विधानसभा क्षेत्रों से हजारों युवा पटना पहुंचेंगे और अपने लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव से सीधा संवाद करेंगे।
बड़हरा के राजद नेता रामबाबू सिंह ने बताया की बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में डूबी यह सरकार अब युवाओं की ताकत से उखाड़ फेंकी जाएगी।26 जून एक निर्णायक कदम होगा। अनूप मौर्य ने बताया की युवाओं ने 26 जून को पटना पाटने का संकल्प लिया है।मौके पर मौजूद युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष पिंटू यादव, बिमलेश यादव,रवि राणा, प्रींस राय, संतोष कुमार, निराला यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:लघु नाटक के माध्यम से पेपरलीक समस्या का मार्मिक चित्रण।

rktvnews

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वीप कोषांग भोजपुर द्वारा साइकिल रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: आने वाला समय उन्हीं देशों का होगा जिनके पास उन्नत तकनीक और इनोवेशन की शक्ति होगी : वंदना सिंह

rktvnews

भाजपा भोजपुर महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर आयोजित किया कार्यक्रम!अबीर गुलाल लगा और मिठाइयां बाट मनाया जश्न।

rktvnews

मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

rktvnews

समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र वाहन लगाने पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment