RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: बोल बम का नारा है, जाना जरूर है”..सावन की दूसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में बासुकीनाथ पहुंचे श्रद्धालु।

दूसरी सोमवारी को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार किया जा रहा है रुट लाइन का निरीक्षण।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक करा रहे हैं जलार्पण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)21 जुलाई।सावन माह की दूसरी सोमवारी को लेकर बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण हेतु कतारबद्ध दिखाई दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध दर्शन व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार द्वारा रुट लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश

किसी भी परिस्थिति में अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ें।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं विधि व्यवस्था प्राथमिकता होनी चाहिए।

किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रुट लाइन पर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की। श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें दर्शन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई तथा व्यवस्था में लगे कर्मियों का व्यवहार अत्यंत सहयोगात्मक और सराहनीय रहा।
तपती गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने संपूर्ण रुट लाइन में नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया, जिससे नंगे पांव चल रहे श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
शिवगंगा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाए तथा कतार में खड़े न हो सकने वाले श्रद्धालुओं को जलार्पण काउंटर के माध्यम से जल चढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। इससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related posts

जयपुर:12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह।

rktvnews

भोजपुर: चर्चित सर्जन डॉ विकास द्वारा ब्लड बैंक का शुभारंभ।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक जनपद में सबसे अधिक 252जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील ने परमात्मा से साक्षात्कार की साधना पद्धति दी : माँ विजया

rktvnews

श्रम संहिताएं : मज़दूरी कम करके मुनाफ़ा बढ़ाने का हथियार।

rktvnews

Leave a Comment