RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा फ्लैगशिप आन स्कीम कार्यक्रम में बोले प्राचार्य फ्लैगशिप योजनाओं को अपना कर राष्ट्र विकसित बनेगा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 सितंबर। सोमवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय,आरा के सभागार में मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा “फ्लैगशिप आन वर्कशाप ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप पालित , प्राचार्य महंत महादेवानंद महिला कॉलेज ने किया। जिसमें निकिता सिंह जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत भोजपुर, मृत्युंजय कुमार DPC, श्री चक्रेश कुमार जिला परियोजना पदाधिकारी सदर अस्पताल आरा ने आयुष्मान भारत योजना पर विस्तृत चर्चा किए।
प्राचार्य प्रो. डॉ.नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा कि भारत सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य ,स्वच्छता, पोषण ,सामाजिक सुरक्षा आदि के लिए कई योजनाएं चला रही है ।स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ,स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना आदि महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। लेकिन जागरूकता के अभाव में इनका उचित लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे संबंधित जानकारी कई पोर्टल पर है। आज के युवा इन फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि विकसित राष्ट्र का स्वरूप साकार हो सके।
अमरजीत मिश्रा BCA विभाग महादेवानंद महंथ महिला महाविद्यालय, आरा ने डिजिटल इंडिया पर चर्चा किए ।रंजन बैठा, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ भारत अभियान ,आरा ने चर्चा किए। मंच संचालन सरिता शर्मा APA मेरा युवा भारत भोजपुर ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शशीकुमार सिंह, स्वयंसेवक, आरा ने अहम भूमिका निभाए l पूरे।कार्यक्रम में 60 युवा युवती शामिल हुए कार्यक्रम के समापन के बाद उनको प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में ऐशना राज एवं कुमार मंगलम पूर्व स्वयंसेवक भी उपस्थित हुए। आज के युवा इन फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि विकसित राष्ट्र का स्वरूप साकार हो सके।

Related posts

उज्जैन:समग्र तथा ई-केवायसी से खसरे की लिकिंग समय-सीमा में हो पूर्ण:कलेक्टर

rktvnews

भोपाल:भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : समर कैंप: स्टील प्लांट में लंबी रेल पात बनते देख बच्चे हुए रोमांचित।

rktvnews

दरभंगा:एप्टिट्यूड, सॉफ्ट स्किल्स और व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण ट्यून-अप सत्र का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बचपन बचाओ, भविष्य संवारो” अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद की सीमाओं का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थिति का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment