RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

भोजपुर :सिद्धार्थ केसरी ने शाहपुर सीओ का किया पदभार ग्रहण।

भोजपुर के वरीय उप समाहर्ता सिद्धार्थ केशरी ने शाहपुर सीओ का पदभार किया ग्रहण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर सीओ का पदभार भोजपुर के वरीय उप समाहर्ता सिद्धार्थ केशरी ने ग्रहण किया। बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय उप समाहर्ता सिद्धार्थ केशरी ने शाहपुर के अंचल अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि लंबित कार्यों का निष्पादन करना तथा लोगों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्य में तेजी लाना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना मेरी प्राथमिकता में है। जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशीलता बरती जायेगी और उनको ससमय पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र के कार्यों को निष्पादित करने पर ध्यान दिया जायेगा। विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जायेगा। मालूम हो कि वर्तमान सीओ शम्मा परवीन के मातृत्व अवकाश पर जाने के कारण जिला प्रशासन द्वारा सीओ का कार्यभार संभालने के लिए सिद्धार्थ केशरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:26 मई को एनडीए की तैयारी बैठक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अभिनन्दन तैयारी पर हुआ विमर्श।

rktvnews

फोर्टिस गुरुग्राम ने मल्‍टी-डिसिप्लिनरी केयर के साथ मोटापे से निपटने के लिए समग्र ओबेसिटी क्लिनिक शुरू किया।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञानस्थली विद्यालय ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:हत्या पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना,त्वरित गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई हो: अध्यक्ष सर्वण आयोग महाचंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment