RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : प्रेरणा की मिसाल बनीं ड्रोन दीदी गोदावरी साहू।

राज्यपाल ने किया सम्मान, दी 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )18 जुलाई।छत्तीसगढ़ की महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई पहचान बना चुकी ड्रोन दीदी श्रीमती गोदावरी साहू को गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण महिलाओं के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। इस अवसर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।
मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव की निवासी गोदावरी साहू नमो ड्रोन दीदी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक तकनीकों को अपनाया और ड्रोन के माध्यम से किसानों के खेतों में नैनो यूरिया, डीएपी खाद और कीटनाशकों का छिड़काव करना शुरू किया। इससे न केवल फसलों की पैदावार बेहतर हुई, बल्कि समय और श्रम की भी बचत हुई।
राज्यपाल ने कहा कि गोदावरी साहू की यह यात्रा बताती है कि अगर संकल्प और नवाचार हो तो ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं और दूसरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकती हैं। गोदावरी न सिर्फ अपने जीवन को संवार रही हैं, बल्कि आसपास के किसानों की प्रगति में भी भागीदार बन चुकी हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

परिवार स्थिरता पखवारा पर कार्यशाला आयोजित!जनसंख्या नियंत्रण से देश में प्रगति, खुशहाली और हरियाली आयेगीं: जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. जीवनदास बागरी को श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरिडीह:”Good Governance Week, 2025″ के तहत “प्रशासन गांव की ओर” से संबंधित कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व उपप्रधान मंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय एकता और युवा शक्ति को बढावा देना साईकिल रैली का लक्ष्य:कमांडिंग आफिसर कर्नल मनु तिवारी

rktvnews

Leave a Comment