RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:दो दिवसीय आर्ट 81 फेस्टिवल का हुआ समापन।

2 दिवसीय कला महोत्सव से मतदान के प्रति युवा मतदाता हुए जागरूक।

निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में अहम : संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 19 अक्टूबर।अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार सिंह ने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता के नैतिक मतदान के प्रति सजग होने से निर्वाचन की प्रक्रिया में सुगमता आएगी। वह शनिवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित 2 दिवसीय आर्ट 81 फेस्टिवल के समापन समारोह में कलाकारों एवं युवा मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर अपर निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस 2 दिवसीय कार्यक्रम में आए सभी कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से यहां के युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के साथ मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन का कार्य किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए मनोरंजक तरीके से मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा लाईव पेंटिंग के माध्यम से झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों को दर्शाया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आए विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया गया। प्रतिस्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में आयोजित प्रतिस्पर्धा में सम्मानित प्रतिभागी।

नुक्कड़ नाटक ग्रुप में जेवियर कॉलेज प्रथम, मारवाड़ी कॉलेज दूसरे एवं वीमेंस कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में मारवाड़ी कॉलेज (टीम ए) प्रथम, जेवियर कॉलेज द्वितीय, वीमेंस कॉलेज (टीम ए) तृतीय। ग्रुप सॉन्ग में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी प्रथम, डोरंडा कॉलेज द्वितीय रहा। डिबेट में सलोनी कुमारी एवं प्रणव राम प्रथम, हरमन नदीम एवं ईशा गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। कविता में नूर अफ्शा प्रथम, अविनाश कुमार द्वितीय श्रुति कुमारी तृतीय रहे। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मारवाड़ी कॉलेज को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला।
इस अवसर पर डीडीसी रांची दिनेश यादव, सहायक समाहर्ता रांची आदित्य पांडेय, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित रांची जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया बड़ा हमला, बोले – चुनाव से पहले हार के डर से अमित शाह ने दानापुर के जन सुराज उम्मीदवार अखिलेश साह को दिनभर साथ बैठाकर रखा और नामांकन नहीं करने दिया।

rktvnews

सामाजिक क्रांति है लाड़ली बहना योजना : मुख्यमंत्री

rktvnews

पीडीएस दुकानों की औचक जांच की गई।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद 21 नवंबर को करेंगे जनसंवाद,जनता की समस्याओं से होंगे रूबरू।

rktvnews

भोजपुर: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल ने किया कोईलवर एवं उदवंतनगर अंचल का निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

Leave a Comment