RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अगियांव मे शिक्षक दिवस की रही धूम, ब्रह्मंपुर में माॅ कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने काटी केक , सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूम उठे बच्चे।

RKTV NEWS/अगियांव (भोजपुर) 05 सितंबर। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में ईद ए मिलाद की छुट्टी के बाबजूद प्राइवेट स्कूलों व कोचिंग संस्थानों मे भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर छात्र-छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षक दिवस मनाया । क्षेत्र के ब्रह्मंपुर ( मेहंदौरा) गांव में माॅ कोचिंग सेंटर के निदेशक तमन कुमारी उर्फ तन्नु कुमारी की अध्यक्षता मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सहार के जिला पार्षद व जनसुराज पार्टी के प्रांतीय नेता अधिवक्ता घनश्याम राय , सहार पंचायत के लोकप्रिय मुखिया बसंत राम तथा कोचिंग की निदेशक तमन कुमारी उर्फ तन्नु कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया। इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के प्रांतीय नेता व अधिवक्ता घनश्याम राय ने डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । उन्होने कार्यक्रम मे शामिल छात्र-छात्राओं व आम नागरिको को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग मे शिक्षक एक शिल्पकार की भूमिका निभा रहे वहीं शिक्षक समुदाय को सामाजिक सरकारी चुनौतियों से संघर्ष करना पड रहा है । उन्होने कहा कि शिक्षा से बच्चो को सभी तरह के पेशों को प्रति संवेदनशील होते हैं । कार्यक्रम मे बचों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोनम कुमारी, प्रिन्स कुमार, धीरज कुमार, लव कुमार, पुष्पा कुमारी , अमन कुमारी ,श्रुति कुमारी ,करण कुमार, गुलशन कुमारी ने अपने डांस से लोगो का दिल जीत लिया । कार्यक्रम मे शामिल प्रमुख लोगो मे चिलहर +2 उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय, शिक्षक रामधारी राम ,समेत कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे । कार्यक्रम का संचालन छात्र धीरज कुमार ने की ।

Related posts

98.1 प्रतिशत एडवाइज़र्स ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप ‘आईप्रू एज’ का उपयोग कर तुरंत कमीशन प्राप्त किया।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से 2 मार्च तक झारखंड और ओडिशा का दौरा करेंगी।

rktvnews

बक्सर:मध्य विद्यालय, राजपुर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर : बीएसएफ में कार्यरत भोजपुर की बिटिया को किया गया सम्मानित।

rktvnews

वायनाड का जीवन संघर्ष : बृंदा करात

rktvnews

Leave a Comment