RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:ककीला पंचायत के सरपंच पद पर निर्वाचित हुए गिरधारी सिंह, समर्थकों में खुशी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई। शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में जगदीशपुर प्रखंड के ककीला पंचायत में सरपंच पद पर हुए उपचुनाव में हम सेकुलर के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु कुमार सिंह उर्फ गिरधारी सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके पहले अभिमन्यु कुमार सिंह के पिता हरिवंश सिंह यहां से सरपंच निर्वाचित हुए थे।इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी व्यासमुनि यादव को 309 वोट के भारी अंतर से हराया। निकटतम प्रतिद्वंदी व्यासमुनि यादव को 748 मत जबकि अभिमन्यु सिंह उर्फ गिरधारी सिंह को 1057 मत प्राप्त हुआ।चुनाव को लेकर कई दिनों से पंचायत में गहमा गहमी चल रहा था।
चुनाव जीतने पर गिरधारी सिंह को बधाई देने वालो में जदयू के नोखा विधानसभा प्रभारी अभय विश्वास भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता यशवन्त नारायण, रालोमो नेता सुनील पाठक, सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय राय, जदयू नेता अंशु सिंह सिकरिवाल, क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के सचिव कुमार विजय समेत स्थानीय धर्मेंद्र सिंह,बैद्यनाथ पाण्डेय,मुकुल पांडेय,अजय पांडेय,शेषनाथ पांडेय,वेंकटेश पांडेय,सीताराम सिंह,राजेंद्र यादव, सुरीथ सिंह यादव,महेश यादव,जंगबहादुर सिंह,गंगासागर पांडेय,दिनेश्वर पांडेय,दुर्गेश कुमार,संजय यादव,गुड्डू यादव,जगदीश चौधरी,कैमुद्दीन मंसूरी,चुन्नू कुमार,जय सियाराम जी,लखन सेठ समेत कई लोगो ने बधाई दिया है

Related posts

भोजपुर : बनाही, दुबवल व बनकट के बधार मे लगी आग से गेहूँ की फसल जलकर राख।

rktvnews

पटना:गीता को जीवन में उतारने वाले आदर्श साहित्यकार थे ‘जगतबंधु’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

रामगढ़:शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण।

rktvnews

रोजगार एवं सामाजिक विकास, कनाडा सरकार के एसोसिएट उप मंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दोनों सचिवों के साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

rktvnews

पिथौरागढ़: 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment