RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रोजगार एवं सामाजिक विकास, कनाडा सरकार के एसोसिएट उप मंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दोनों सचिवों के साथ की बैठक।

नई दिल्ली/19 जुलाई।आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की 5वीं मंजिल, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में एंड्रयू ब्राउन, एसोसिएट उप मंत्री, रोजगार और सामाजिक विकास, कनाडा सरकार की बैठक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार के दोनों सचिवों, राजेश अग्रवाल, सचिव, दिव्याङ्गजन अधिकारिता मंत्रालय, और सौरभ अग्रवाल, सचिव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के साथ आयोजित की गई। बैठक में चर्चा का विषय वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को समर्थन देने वाले मंत्रालय के जनादेश के बारे में जानना था।
चर्चा के दौरान, अन्य बातों के अलावा, दिव्यांग व्यक्तियों के कौशल प्रशिक्षण और रोजगार, पेंशन, छात्रवृत्ति, बेघर आबादी के लिए कार्यक्रमों सहित वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, योजनाओं/कार्यक्रमों के सर्वश्रेष्ठ तरीकों और चुनौतियों को दोनों पक्षों ने साझा किया गया। डीईपीडब्ल्यूडी और एसजे एंड ई विभाग के दोनों सचिवों द्वारा लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा सीधे डिजिटल/डीबीटी मोड के माध्यम से लाभ के भुगतान पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

भारत-अल्जीरिया संयुक्त आयोग ने नई दिल्ली में उद्घाटन बैठक के दौरान रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई।

rktvnews

भोजपुर: जन दबाव महापंचायत में गूंजा न्याय का स्वर, आंदोलन जारी रहेगा।

rktvnews

राजस्थान:राज्य में हीटवेव का अलर्ट,स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

बजरंगबली ने गदा चला कर भाजपा को गिरा दिया : अशोक राम

rktvnews

रायपुर : अपराध नियंत्रण में नई तकनीक एक सशक्त कदम।

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment