RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : बनाही, दुबवल व बनकट के बधार मे लगी आग से गेहूँ की फसल जलकर राख।

शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही, दुबवल तथा बनकट के बधार मे आग लगने से खेतों मे लगी गेहूँ की खङी फसल जली

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही, दुबवल तथा बनकट गाँव के बधार मे आग लगने से खेतों मे लगी गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। बनाही गाँव के किसान मुन्ना तिवारी ने बताया कि दोपहर अचानक बिजली के तार से निकली चिनगारी से बनकट गाँव के बधार से आग की लपटें उठीं जिसने बनाही तथा दुबवल मौजा की लगभग सौ बीघा के क्षेत्र के खेतों मे लगी गेहूँ की फसल को धू-धू कर जलाकर राख कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए किसानों द्वारा काफी प्रयास किया गया। भीषण आग ने खेतों मे लगी गेहूँ की खङी फसल को अपने आगोश मे ले लिया। अग्निकांड की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार के अलावा 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुँचे। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया गया। भयंकर आग ने किसानों के संजोये सपने को जला कर राख कर दिया। किसानों के मेहनत पर पानी फिर गया। उनकी आमदनी आग के हवाले हो गई। अग्निकांड से प्रभावित किसानों को खाने के लिए भी गेहूँ खरीदना पड़ेगा। उन्हें दोहरी मार का सामना करना पड़ेगा। आय के साथ-साथ खाने के भी लाले पड़ने लगेंगे। उनके सोच, ख्वाब और सपनों पर पानी फिर गया है। इस भयंकर आग से प्रभावित होने वाले किसानों मे मुन्ना तिवारी, दिवाकर दूबे, विद्याकर दूबे, रवि शंकर दूबे, बृजबिहारी पांडे, छठू पांडे, दिलीप पांडे सहित कई किसान शामिल हैं। किसान मुन्ना तिवारी ने अग्नि कांड से हुई क्षति का आकलन कर क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बनकट, दुबवल और बनाही तीनो मौजा मे मिलाकर 100 बीघा से ज्यादा क्षेत्र मे लगी गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। लोगों के अनुसार बिजली के जर्जर ढीले तारों के लड़ने से निकली चिंगारी ने सैकड़ों बीघा मे लगी गेहूँ की फसल को खाक कर दिया।

Related posts

राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल।

rktvnews

भोपाल:नवरात्रि पर्व मिलकर आराधना करने और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मस्थली डॉ. आंबेडकर नगर (महू) पहुँचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

दरभंगा:मध्यस्थता अभियान को ले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक।

rktvnews

पटना:दुर्गा पूजा, दशहरा और छठ महापर्व 2024 के सुरक्षित आयोजन के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा की गई उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

सारण:बम भोले…बम बम भोले बम बम बम…के जयकारों से गूज उठा राधे कृष्ण हनुमत महादेव मंदिर।

rktvnews

Leave a Comment