RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एलन मस्क के साथ रचनात्मक बातचीत की। इस बातचीत में आपसी हितों के कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस वर्ष के शुरुमें वाशिंगटन डीसी में हुई उनकी बैठक के दौरान चर्चा में शामिल विषयों पर फिर से बातचीत की गई, जिसमें तकनीकी उन्नति के लिए साझा दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया।
प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन क्षेत्रों में साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“एलन मस्क से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस वर्ष के शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी सम्मिलित थे। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Related posts

चतरा:प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर काउंसिलिंग 5 जनवरी को।

rktvnews

BRICS इंटरनेशनल फ़ैशन फ़ेडरेशन की घोषणा के लिए 50 से ज़्यादा देश एकजुट हुए।

rktvnews

01 जुलाई 23 को होगा चिकित्सक सम्मान समारोह।

rktvnews

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल झारखंड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा का किया गया औचक निरीक्षण!डेंगू के रोकथाम के लिए जरूरी उपाय, जांच एवं ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निदेश।

rktvnews

आईसीजी ने 600 करोड़ रुपये मूल्य के 86 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए और पाकिस्तानी जहाज से चालक दल के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

rktvnews

जबलपुर:विरासत को मिले संपूर्ण सम्मान : सूरज जायसवाल

rktvnews

Leave a Comment