RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का दौरा।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला का किया निरीक्षण।
आम जनों की समस्याओं से हुए रूबरू।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)12 जुलाई।शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के माध्यम से आम जनों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों एवं कर्मियों को दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न कारणों से अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे आम जनों की समस्याओं को भी सुना एवं उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला सुधा वर्मा, अंचल अधिकारी गोला समरेश कुमार भंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का किया शुभारंभ।

rktvnews

हरियाणा के एक गांव ने बेटियों-बहुओं को घूंघट से दी आज़ादी:ढाणी बीरन की चौपाल से उठी नई सुबह।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक ‘‘समिट्सः द जर्नी ऑफ उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक’’ का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:आम बजट पर सामाजिक मंथन।

rktvnews

भोजपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा में बैंक के 117 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

Leave a Comment