RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

भू माफियाओं से 400 से 450 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की शासकीय जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

RKTVNEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश) 03 अप्रैल।इंदौर में मंगलावर को भू माफियाओं से बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन के अमले द्वारा नगर निगम के सहयोग से बड़ी कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में की गई। इस कार्यवाही में तहसील राऊ के ग्राम तेजपुर गड़बड़ी की अन्नपूर्णा मंदिर के समीप स्थित 4.967 हेक्टेयर शासकीय भूमि भू माफियाओं से अतिक्रमण मुक्त की गई। इस भूमि का बाजार मूल्य 400 से 450 करोड़ रुपये अनुमानित है।
अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने बताया कि तहसील राऊ के ग्राम तेजपुर गड़बड़ी स्थित भूमि सर्वे नंबर 56 , 57, 58, 59, 99/1 कुल रकबा 4.967 हेक्टेयर जिसका लैण्डयूज पीएसपी एवं रेसीडेंशियल है। गाईड लाईन वेल्यू 118.21 करोड़ है तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 400 से 450 करोड़ है। भूमाफियाओं द्वारा वर्ष 2000 से शासन द्वारा जारी परिपत्रों का गलत दुरूपयोग करते हुए इंदौर शहर के बीचोबीच स्थित भूमियों पर लगभग 25 खण्डहरनुमा छोटे-छोटे कमरे बना रखे थे जो कि लगभग 100 फीट दूर स्थित थे। उक्त कमरों में बिजली, पानी, सिवरेज लाईन, सड़क आदि की कोई व्यवस्था नहीं थी। अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अवैध कालोनी दिखाकर व्यवस्थापन का लाभ लेने के उद्देश्य से भूमियों को हड़पने का षड़यंत्र रचा जा रहा था तथा शासन को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। मौके पर अवैध कालोनी के कोई भी साक्ष्य नहीं पाये गये।
मंगलवार को  कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश के परिपालन एवं अपर कलेक्‍टर सपना लोवंशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी राऊ विनोद राठौर, तहसीलदार राऊ नारायण नांदेडा, अतिरिक्त तहसीलदार धीरेश सोनी, राजस्व निरीक्षक मनीष भार्गव, हल्का पटवारी अमन शुक्ला सहित नगर निगम के झोनल अधिकारी नागेन्द्र भदौरिया एवं भवन अधिकारी बबलू कल्याणे सहित अमले ने उक्त भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाया तथा शासकीय बहुमूल्य भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Related posts

29 अप्रैल को 03-पूर्वी चंपारण एवं 04-शिवहर लोकसभा निर्वाचन के लिए जारी होगी अधिसूचना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 मई 24

rktvnews

भोपाल:अच्छी और सटीक आलोचना से लेखक अपने लेखन को बेहतर कर पाता है:अरुण अर्णव खरे, अमेरिका

rktvnews

नवादा डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जिला स्तर पर वन महोत्सव-2023 का शुभारंभ।

rktvnews

उमड़ते घुमड़ते बादलों के बीच वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की आन ऑनलाइन गोष्टी हुई ।

rktvnews

Leave a Comment