RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : पंचायत उपचुनाव मे शाहपुर मे नये चेहरों को मिला ताज।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों मे हुए उपचुनाव मे नये चेहरों को मिला ताज। शाहपुर स्थित हरि नारायण इंटर प्लस टू विद्यालय मे पंचायत उप चुनाव की मतगणना कङी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।

 लालू डेरा के श्याम कुमार साह को प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

लालू डेरा पंचायत मे मुखिया पद के लिए श्याम कुमार साह 596 मतों से विजयी हुए। श्याम कुमार साह को 1690 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पारस नाथ साह को 1094 को मत मिले।

विजयी प्रत्याशी भरौली के विनोद मिश्र

भरौली पंचायत मे सरपंच पद के लिए विनोद मिश्र 600 मतों से विजयी रहे। विनोद मिश्र को 1374 मत मिले तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेन्द्र सिंह को 774 मत मिले।

सरना के मनजीत सिंह को प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

सरना पंचायत मे सरपंच पद के लिए मंजीत सिंह 79 मतों से विजयी रहे। मंजीत सिंह को 709 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शंकर राय को 630 मत मिले।

गौरा की आरती देवी को प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

गौरा पंचायत मे पंचायत समिति सदस्य पद पर आरती देवी 1204 मतों से विजयी रहीं। आरती देवी को 1771 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी दुर्गावती देवी को 567 मत मिले।

दामोदरपुर की हेवांती देवी को प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

दामोदरपुर पंचायत मे पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हेवानंती देवी 173 वोट से विजयी रहीं। हेवानंती देवी को 1342 मत तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पार्वती देवी को 1166 मत मिले। सरना पंचायत मे निवर्तमान सरपंच दुखन सिंह के निधन से रिक्त हुए सरपंच पद के उपचुनाव मे उनके भतीजे मंजीत सिंह सहानुभूति वोट से विरासत बचाने में कामयाब रहे। भरौली पंचायत मे निवर्तमान सरपंच रविन्द्र मिश्र के निधन पर उनके घर से कोई उम्मीदवार नहीं था। पहले सरपंच रहे विनोद मिश्र पंचायत चुनाव मे मुखिया पद का चुनाव हार गये थे लेकिन सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव मे चुनाव जीत गये। गौरा पंचायत मे पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हुए पंचायत चुनाव मे आरती देवी चुनाव लङी थीं पर कुछ मतों से चुनाव हार गई थीं। लेकिन इस बार चुनाव जीत गईं। विदित हो कि पाॅच साल पहले उनकी सास उर्मिला देवी इस सीट से चुनाव जीतकर प्रखंड प्रमुख बनी थीं। अपनी सास की विरासत को बहू आरती देवी बचाने में कामयाब रहीं। जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाया। खुशी मे जश्न मनाया तथा मिठाईयां बांटी। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा।

Related posts

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में मालदीव के सिविल सेवकों के लिए 24वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर : दरोगा का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिहिया क्रिकेट अकादमी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को हरा बना विजयी।

rktvnews

सारण:एक दिवसीय जिलास्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

नवादा: 27 जनवरी को एकदिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

विंग कमांडर अंकित सूद को ‘वायु सेना पदक (वीरता)’से सम्मानित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment