RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता के अंतिम दिन दौड़ा चतरा, थीम आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 जून।मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्यभर में 10 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” के अंतिम दिन चतरा जिला प्रशासन द्वारा भव्य थीम आधारित मैराथन दौड़, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, सेल्फी प्वाइंट एवं विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस विशेष अवसर पर समाहरणालय परिसर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक “मादक पदार्थ निषेध” विषय पर आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, सरकारी कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने “नशा नहीं, नव निर्माण चाहिए” जैसे नारों के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है। इस अभियान का उद्देश्य है लोगों को जागरूक कर उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना। युवा वर्ग से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें नशे के लत से दूर रहे और अपने ऊर्जा को किसी अच्छे कार्य के लिए प्रयोग करें। जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है कि चतरा को नशा मुक्त बनाया जाए।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए अपना संकल्प व्यक्त किया कि वे स्वयं नशा से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा आज चतरा जिला में नशा मुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए आज के कार्यक्रम में यह देखने को मिला कि काफी संख्या में युवाओं एवं स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया है। नशे के विरुद्ध चतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मैं आमजन से अपील करता हूँ कि नशे से दूर रहें, और यदि नशे से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो अविलंब प्रशासन को सूचित करें।
स्टेडियम परिसर में लगाए गए सेल्फी प्वाइंट, स्लोगन बैनर/कट आउट एवं थीम आधारित चित्र प्रदर्शनियों ने युवाओं और छात्रों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कई प्रतिभागियों ने “मैं हूँ नशा मुक्त – क्या आप हैं?” जैसे स्लोगन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला जनसमर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय , पुलिस विभाग, स्कूली शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक, स्वयंसेवक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं और विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “यह अभियान केवल एक शुरुआत है। हमें इसे निरंतर जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है, ताकि चतरा जिला आने वाले वर्षों में पूरी तरह से नशा मुक्त बन सके।

Related posts

भोजपुर: डीएम के नेतृत्व में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, गंगहर,में आयोजित हुआ “खत लिखो अभियान” कार्यक्रम।

rktvnews

पटना:आलोचना को सरस बनानेवाले मनीषी थे डा विष्णु किशोर झा ‘बेचन’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

व्यंग्य 🤓 हैलो टमाटर जी, ज्यादा इतराइए मत।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान।

rktvnews

हरियाणा: नारनौल:मुफ्त कानूनी सलाह के लिए न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में फ्रंट ऑफिस स्थापित।

rktvnews

बेतिया:”वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” की नयी थीम के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम समारोपूर्वक हुआ सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment