RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रिलायंस फाउंडेशन की पहल से ओलंपिक मूल्यों से जुड़ रहे भारत के लाखों बच्चे: आईओसी

नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 07 मार्च।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आई ओसी) ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक विशेष लेख में दुनिया भर में महिलाओं द्वारा ओलंपिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों को रेखांकित किया है। इस लेख में भारत में रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम को प्रमुख उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
लेख के अनुसार ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम के माध्यम से भारत में खेल भावना, सम्मान, निष्पक्षता और टीमवर्क जैसे मूल्यों को बच्चों तक पहुंचाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2024 से अब तक यह कार्यक्रम देश के 65 हजार से अधिक स्कूलों में करीब 1.2 करोड़ बच्चों तक पहुंच चुका है।
कमेटी और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से यह पहल अब ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के समुदायों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों तक भी पहुंची है। देश के 120 आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं ने अब तक 1200 से अधिक प्रोग्राम सत्र आयोजित किए हैं। लेख में मध्य प्रदेश के एक आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी छात्रा रूचि का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि खेल और मूल्यों पर आधारित गतिविधियां बच्चों, खासकर लड़कियों में आत्मविश्वास और सहभागिता को बढ़ाने में मदद कर रही हैं।
भारत में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने में नीता अंबानी की भूमिका भी उल्लेखनीय है। वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की सदस्या भी हैं और खेल तथा ओलंपिक मूल्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के प्रयासों से जुड़ी रही हैं।
कमेटी के इस लेख में भारत के अलावा सऊदी अरब, सेनेगल और इटली की पहलों का भी उल्लेख किया गया है, जहां महिलाओं की भागीदारी के जरिए ओलंपिक मूल्यों को शिक्षा और समुदाय से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:आरा सदर अंचल में बाढ़ प्रबंधन को लेकर SDRF द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन।

rktvnews

महाकवि तुलसीदास की जयंती आयोजित!तुलसी अपने कर्मों से अमंगल को मंगल में बदल दिया:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

बागपत:पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136 वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने 21शिक्षकों को किया सम्मानित।

rktvnews

जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में चार और एनसीसी इकाइयां स्थापित की जाएंगी; रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment