RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व के सर्व श्रेष्ठ कवि हैं संत तुलसीदास : प्रो बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अगस्त। रविवार को हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में भक्त शिरोमणि तुलसीदास की जयंती सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो बलिराज ठाकुर की अध्यक्षता में मनाई गई। आयोजन अपना सभागार अमीरचंद गली में हुआ।अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो ठाकुर ने कहा कि तुलसीदास अपने युग के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं जो विश्व के पथ- प्रदर्शक बनकर अपनी रचनाओं से, लेखनी से भावी जनता को प्रेरणा देते रहेंगे।भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय ने कहा की ‘विनय पत्रिका’ गीति तत्व के कारण पद-शैली का रमणीय प्रयोग है।श्री राम का चरित्र लोक रक्षक एवं मंगलकारी है। प्रसिद्ध दर्शन शास्त्री डॉक्टर महेश सिंह ने तुलसीदास के जीवन-दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिवदास सिंह, डाक्टर विश्वनाथ चौधरी ,डॉक्टर सत्यनारायण उपाध्याय और जगतनंदन सहाय ने तुलसीदास के आराध्य राम के आदर्श चरित्र पर प्रकाश डाला।मधु मिश्र, डॉक्टर रेणु मिश्र, डॉक्टर बबन सिंह,वशिष्ठ मुनी चौधरी,शशिकांत तिवारी,नर्मदेश्वर उपाध्याय, डॉक्टर नथुनी पांडेय और अलख अनाड़ी ने भी तुलसीदास की रचनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।स्वागत रामदास राही और संचालन राकेश तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करने के क्रम में डाक्टर नंद जी दूबे ने तुलसीदास को उस युग का सर्वश्रेष्ठ महान कवि बताया।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने भारतीय रक्षा लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक।

rktvnews

भोजपुर : अपराधियों ने लिट्टी दुकानदार को मारी गोली!इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल।

rktvnews

उज्जैन:जिले का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

गंगा और सागर के मिलन पर जीयर स्वामी जी महाराज ने डाला प्रकाश।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment