RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:पशु एम्बुलेंस सुविधा 1962 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें : कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)27 जून।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभागृह में गुरुवार की सुबह पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ.एमएल परमार, पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल गिरि गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निर्देश दिये कि सेक्स सॉर्टेड सिमन प्रक्रिया द्वारा चयनित बछड़ों को जन्म दिये जाने, उन्नत नस्लों के गौवंशीय व भैंसवंशीय पशुओं का सृजन कर पशुपालकों व कृषकों को लाभ पहुंचाया जाये। इसी क्रम में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कृत्रिम गर्भाधान की सेक्स सॉर्टेड सिमन तकनीक का उपयोग कर गायों और भैंसों के कठिन प्रसव, पशुओं में बीमारियों की रोकथाम, बछियों की अधिक संख्या में प्रजनन कर दूध उत्पादन में वृद्धि पर फोकस किया जाये। इसी के साथ श्री सिंह ने कहा कि यह प्रक्रिया प्रशिक्षित व कुशल व्यक्तियों द्वारा की जाये और सभी प्रकरणों को भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जाये। सेक्स सॉर्टेड सिमन तकनीक द्वारा जुलाई-2024 से मार्च-2025 तक जिले में एक लाख प्रकरणों का निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसी क्रम में पशु एम्बुलेंस सुविधा 1962 की भी समीक्षा की गई। बैठक में श्री सिंह ने निर्देशित किया कि पशु एम्बुलेंस सुविधा का सुचारू रूप से संचालन किया जाये और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि एम्बुलेंस त्वरित रूप से पशुपालकों तक पहुंचाई जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने उपर्युक्त आधुनिक तकनीकों से किसानों और पशुपालकों को अवगत कराने के लिये डाक्यूमेंट्री व शॉर्ट फिल्म का उपयोग करने के भी निर्देश दिये। श्री सिंह ने निर्देशित किया कि पशुपालकों की कार्यशाला आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा किसानों को सेक्स सॉर्टेड सिमन प्रक्रिया को अपनाने के लिये प्रेरित करें।

Related posts

राष्ट्रीय राजमार्ग हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं और हमने उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने पर बहुत जोर दिया है:नितिन गडकरी

rktvnews

राजस्थान:पुलिस शहीद दिवस पर जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

rktvnews

भोपाल:नया वर्ष नए संकल्पों, नई ऊर्जा और नए अवसरों का प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

राष्ट्रपति ने फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उद्यानिकी और खाद्य प्र-संस्करण पर केंद्रित वर्कशाप और मेले जिला स्तर पर लगाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए सहयोग के बारे में विचार-विमर्श किया।

rktvnews

Leave a Comment