RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पटना:19 जुलाई को होगी लोयला में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता।

पटना के स्कूली छात्रों के लिए सबसे प्रतिष्ठित पेंटिंग प्रतियोगिता।

लोयोला हाई स्कूल, पटना में है कार्यक्रम का आयोजन।

अनुशासन, नैतिकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार किया ब्रदर रेमंड ने : ब्रदर जॉनसन वी.जॉर्ज

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 जुलाई। 13वें ब्रदर रेमंड मेमोरियल इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 19 जुलाई 2025 को लोयोला हाई स्कूल, पटना में किया जाएगा। पेंटिंग प्रतियोगिता 19 जुलाई को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और परिणाम की घोषणा 11:00 बजे की जाएगी। ज्ञात हो की ब्रदर रेमंड मेमोरियल इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो ब्रदर रेमंड की स्मृति में हर साल आयोजित किया जाता है। यह आयोजन पटना के स्कूली छात्रों के लिए सबसे प्रतिष्ठित पेंटिंग प्रतियोगिता बन गई है।
जानकारी देते हुए ब्रदर जॉनसन वी. जॉर्ज ने बताया कि ब्रदर रेमंड एक समर्पित शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्रों के प्रेरणास्रोत थे, जिनका जीवन शिक्षा, सेवा और करुणा के मूल्यों से ओतप्रोत था।वे विशेष रूप से ईसाई मिशनरी स्कूलों में कार्यरत रहे, जहाँ उन्होंने अनुशासन, नैतिकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण निर्मित किया। ब्रदर रेमंड का जीवन विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, समर्पण और समावेशी शिक्षा को समर्पित रहा।वे न केवल एक शिक्षक थे, बल्कि एक मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरक शक्ति भी थे। उन्होंने शिक्षा को एक मिशन के रूप में अपनाया और हजारों छात्रों के जीवन को दिशा दी। इंटर स्कूल होने के कारण, यह प्रतियोगिता कई प्रोफेशनल प्रतिभागियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करेगी. जिसका इंतजार पूरे साल प्रतिभागियों को रहता है।

Related posts

सुविज्ञ शिशु मंदिर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।

rktvnews

बिहार: नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली,वित्त विभाग ने किया खंडन,बताया अफवाह।

rktvnews

शिक्षकों के सहभाग से ही भारत बनेगा विश्व गुरु- प्रो० सच्चिदानंद जोशी

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने डेंगू उपचार की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल बक्सर का निरीक्षण किया।

rktvnews

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में संचालित हो रहे चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

गढ़वा:जिले में 18 बालूघाटों की ई-नीलामी पर मंथन, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment