RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत की राष्ट्रपति 29 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी।

नई दिल्ली/28 नवंबर।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर, 2023 तक महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी।
29 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘स्कूली शिक्षा प्रणाली में योग का एकीकरण-विचार को व्यक्त करना’ थीम पर आयोजित किए जाने वाले एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी, जिसे कैवल्यधाम द्वारा अपने शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत लोनावाला में आयोजित किया जा रहा है। उसी शाम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में ‘राष्ट्रपति के सम्‍मान में रात्रिभोज’ में शामिल होंगी।
30 नवंबर को राष्ट्रपति खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके साथ ही आगामी 5वीं बटालियन की एक इमारत की आधारशिला भी रखेंगी।
1 दिसंबर को पुणे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति वर्चुअल माध्‍यम से कम्प्यूटेशनल मेडिसिन के लिए सशस्त्र बल केंद्र ‘प्रजना’ का भी उद्घाटन करेंगी। उसी दिन नागपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिसंबर को नागपुर में राष्ट्रसंत तुकादोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Related posts

भोजपुर:रक्तदान कर मनाए जनहित में अपना जन्मदिन : डॉ दिनेश

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘रीचिंग द लास्ट माइल’ पर बजट वेबिनार को सम्बोधित किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा विद्यालय में बालिकाओं के बीच जागरूकता सह प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जापानी चिकित्सा उपकरण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

rktvnews

महागठबंधन के महारैली में उमङा जनसैलाब!हिंदू नहीं है पीएम मोदी : लालू

rktvnews

Leave a Comment