RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ए.डी.सी.पी. को दी गई विदाई।

दरभंगा/बिहार 15 जुलाई। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में आयोजित विदाई समारोह में भागलपुर जिला को स्थानान्तरित सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नुपूर को पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पाग एवं चादर तथा फुल माला के साथ हार्दिक शुभकामना देते हुए विदाई की।विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई का कार्य काफी चुनौती पूर्ण है, समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सहित कई संस्थानों की निगरानी एवं अनुश्रवण करनी होती है। विगत तीन वर्षों के कार्यकाल में इन दायित्वों को नुपूर ने बखुबी निभाई है। इनकी पहचान एक अच्छे पदाधिकारी की है और हमारी शुभकामना है कि जहाँ जा रही है, वहाँ भी इनका कार्यकाल अच्छा ही रहेगा। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी, वन स्टॉप सेन्टर के केन्द्र प्रशासक अजमतुन निशा, बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा, पर्यवेक्षक गृह के अधीक्षक डेजी रानी, बाल कल्याण समिति के सदस्य रेणु देवी, इंद्रा कुमारी जे.जे.बी. के सदस्य अजित कुमार मिश्रा ने नूपुर के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके कार्यशैली को अनुक्रणीय बताया। उक्त अवसर पर जिला बाल संरक्षण कार्यालय एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय पर्षद के सभी कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अंतर विद्यालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना पहुंचा फाइनल में।

rktvnews

भोजपुर:विशेष सदस्यता अभियान सप्ताह के तहत बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे गीधा मे सैकड़ों लोगो के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद सहित त्याग पत्र सौंपा।

rktvnews

नूहं:मंजरी फाउंडेशन द्वारा सखी उत्सव का सफल आयोजन, महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तिकरण पर जोर।

rktvnews

दरभंगा:06- मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शेष दो विधानसभा क्षेत्र को लेकर किया गया जिला नियंत्रण कक्ष का गठन।

rktvnews

Leave a Comment